एकल विद्यालय के आचार्यों का तीस घंटे का प्रशिक्षण आज से।

एकल विद्यालय के आचार्यों का तीस घंटे का प्रशिक्षण आज से। 



(रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कुमार सिंह/मधुपुर/सोनभद्र)



सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा बटृ के पंचायत भवन पर एकल विद्यालय के आचार्यों का तीस घंटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। गौरतलब है कि एकल विद्यालय आर एस एस का अनुसांगिक संगठन है, जो सम्पूर्ण भारतवर्ष में पंचमुखी शिक्षा पर कार्य करती है। इसके द्वारा छोटे बच्चों प्राथमिक शिक्षा व अन्य चार शिक्षाएं बच्चों के माता-पिता व ग्राम वासियों को दिया जाता है। प्रशिक्षण प्रमुख विजय कुमार, कार्यालय प्रमुख शोभनाथ, गतिविधि प्रमुख संजय कुमार, संच प्रमुख मधुपुर परमेश्वर शर्मा, संच प्रमुख करमा पूनम कुमारी, अंचल अभियान प्रमुख रमेश कुमार जी सहित लगभग 60 गांव से आए आचार्या उपस्थित रहीं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ